9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एम्स में कैसे होती हैं Laparoscopic Surgery ,  देखें बच्चों की लाइव सर्जरी का वीडियो
Play video

एम्स में कैसे होती हैं Laparoscopic Surgery , देखें बच्चों की लाइव सर्जरी का वीडियो

-रोबोट ने की बच्चों की सर्जरी, देश भर के पीडियाट्रिक ने देखा लाइव-हर्निया, पैशाब की नली समेत कुल पांच ऑपरेशन का लाइव प्रसारण किया-Aiims Jodhpur में राष्ट्रीय पेसिकॉन कांफ्रेंस का तीसरा दिन
Google source verification

जोधपुर.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के तत्वावधान में पिडियाट्रिक एंडोस्कॉपिक सर्जन्स ऑफ इण्डिया की 14 वीं कांफ्रेंस (पेसिकॉन-2019) के तीसरे दिन डेलीगेट पीडियाट्रिक सर्जन्स को बच्चों की लाइव सर्जरी के जरिए बारीकियां सिखाई गई।


आयोजन अध्यक्ष डॉ. अरविन्द सिन्हा ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर से पांच सर्जरी का ऑडियोटिरयम मेंं लाइव प्रसारण किया गया। लाइव के जरिए डेलीगेट्स ने अपने सवाल किए और लेप्रोस्पिक व रोबोटिक सर्जरी सीखी। लाइव वर्कशॉप के तहत बच्चों के हर्निया, पैशाब की नली में रूकावट व गांठों के 5 ऑपरेशन किए गए।

डॉ. सुजीत चौधरी व डॉ. दीपक कांडपाल ने पैशाब नली में रूकावट का रोबोट के जरिए सर्जरी की। डॉ. रसिक शाह, डॉ. विवेक मनचंदा, डॉ. जयाकुमार ने लेप्रोस्कॉपी के जरिए ट्रांसनल इंडोरेक्टल पुल का ऑपेशन, डॉ. वी.एस. चन्द्रशेखर व डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने वेसाइकोस्कॉप के जरिए 9 साल के बच्चे की पैशाब की थैली से गांठ निकालने का ऑपरेशन किया।

इसी तरह डॉ. हिमांशु पांडे व डॉ. नीरज अग्रवाल ने पीसीएनएल तकनीक के जरिए बच्चों के ऑपरेशन किए। आयोजन समिति के डॉ. कीर्ति कुमार राठौड़ ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जटिलताओं को लेकर चिकित्सकोंं ने सवाल भी किए और उनके जवाब भी फैकल्टी से लिए।