9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

ट्रक में खाद के बीच छुपी 50 लाख रुपए की शराब के 680 कार्टन जब्त

- पंजाब से गुजरात ले जाई जानी थी 50 लाख रुपए अवैध शराब, चालक व खलासी गिरफ्तार

Google source verification

जोधपुर।
जिले की फलोदी थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे-11 पर ट्रक से खाद के बीच छुपाई अवैध अंग्रेजी शराब के 680 कार्टन जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत बाजार में 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि एक ट्रक में अवैध शराब भरी होने की सूचना पर नेशनल हाइवे-11 पर नाकाबंदी कराई गई। इस बीच, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में पुलिस ने बाप से आ रहे संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें कम्पोज खाद नजर आई। सूचना पुख्ता होने पर खाद के कट्टों को हटाकर तलाशी ली गई तो अवैध शराब के कार्टन नजर आए। ट्रक को थाने ले जाया गया, जहां उसमें से अवैध अंग्रेजी शराब के 680 कार्टन जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर हरियाणा में करनाल जिले के घिसरपुरी निवासी सतीश कुमार (40) पुत्र पुरुषोत्तमदास नट और संदीप कुमार (32) पुत्र धर्मवीर नट को गिरफ्तार किया गया।
पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे अवैध शराब
ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर वर्मी कम्पोज खाद भरी होने का पता लगा, लेकिन उसके नीचे अवैध शराब के कार्टन भरे थे। गिरफ्त में आए चालक व खलासी से पूछताछ में सामने आया कि जब्त शराब पंजाब से भरी थी और जोधपुर व सांचौर होकर गुजरात ले जाई जा रही थी।