9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS–प्रजापत का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

- एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 05, 2021

जोधपुर।

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर बैंगलोर के लिए राकेश प्रजापत का चयन हुआ है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र प्रजापत के प्रशिक्षक अन्तरराष्ट्रीय धावक रज्जाक मोहम्मद ने बताया कि केन्द्रीय खेल मंत्रालय द्वारा उदीयमान खिलाडिय़ों के लम्बी अवधि के प्रशिक्षण के तहत नेशनल सेंटर फ ोर एक्सीलेंस स्कीम के अन्तर्गत 20 किमी रेसवॉक स्पर्धा के लिए प्रजापत का चयन किया गया है। प्रजातप के चयन पर खेलप्रेमियों ने बधाई दी व खुशी जताई।

---

वार्ड कप प्रतियोगिता 9 से

जोधपुर।

सुपरकोन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राजमाता विजयाराजे सिंधिया वार्ड कप प्रतियोगिता 9 फरवरी से न्यू रेलवे स्टेडियम में खेली जाएगी। यह जानकारी आयोजक घनश्याम वैष्णव ने दी।

---

पॉवरलिफ्टिंग में सुनिल व खुशबू को स्वर्ण

जोधपुर।

पिलानी (झुंझुनू) में आयोजित 40वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाडिय़ों ने उम्दा प्रदर्शन कर पुरुष वर्ग में रनर अप ट्रॉफ ी पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में मोनू कुमार ने 59 किग्रा में रजत, विक्रमसिंह ने 74 किग्रा में कांस्य, सुनिल गुजराती ने 83 किग्रा में स्वर्ण, देवेन्द्र सांचोरा ने 93 किग्रा में रजत व अंकित सांखला ने 120 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग

खुशबु सोलंकी ने 63 किग्रा में स्वर्ण, ओम कंवर ने 84 किग्रा में रजत व मेधावी गहलोत ने 84 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग