9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के पहले दिन से कर रहे पशु-पक्षियों और वानरों की सेवा

- अब तक 1200 कट्टे अनाज डाला - प्रतिदिन 900 पुली हरा चारा का वितरण जारी
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 02, 2020

लॉकडाउन के पहले दिन से कर रहे पशु-पक्षियों और वानरों की सेवा

लॉकडाउन के पहले दिन से कर रहे पशु-पक्षियों और वानरों की सेवा

जोधपुर।

कोरोना महामारी संक्रमण काल में पूरे देश में लॉकडाउन के बाद स्वयंसेवी संस्थाएं गरीबों और जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री व राशन के किट वितरित करने के लिए आगे आइ। इनमें पक्षी धान सेवा समिति लॉकडाउन के पहले दिन से ही पशु-पक्षियों और वानरों की सेवा में लगी है। समिति की ओर से जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए अब तक 1200 से अधिक ज्वार, बाजरा व मक्के के कट्टे का वितरण किया जा चुका है।समिति के अध्यक्ष हुक्मीचंद मेहता ने बताया कि इनके अलावा गायों के चारे के लिए प्रतिदिन 900 पुली हरा चारा तथा वानरों के लिए केले, आलू व ककड़ी का वितरण किया जा रहा है। इन सेवा कार्यो के लिए समिति द्वारा नगर निगम को एक वाहन भी निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। उन्होने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों के अलावा भामाशाह पप्पूराम डारा, मुकजी विश्नोई, गगन सोनी व मलखान विश्नोई सहित अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग