9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कफ्र्यू में शुरू होगी शहनाई की ऋतु

  सावों का सीजन 25 से, जुलाई तक विवाह के 37 मुहूर्त
less than 1 minute read
Google source verification
कफ्र्यू में शुरू होगी शहनाई की ऋतु

कफ्र्यू में शुरू होगी शहनाई की ऋतु

जोधपुर. वैवाहिक सुख का कारक शुक्र ग्रह का तारा उदित होने के साथ ही मांगलिक आयोजनों का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। इसी माह 25, 26 व 30 तरीख को श्रेष्ठ विवाह मुहूर्त होने से जोधपुर जिले सहित मारवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वैवाहिक आयोजन होने है। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और आगामी 3 मई तक कफ्र्यू होने से घरातियों,बारातियों के साथ व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। अगले माह मई में भी रिकॉर्ड संख्या में विवाह होंगे। खास तौर पर समूचे मारवाड़ के ग्रामीण क्षेत्र में अबूझ सावा अक्षय तृतीया को विवाह के सर्वाधिक आयोजन होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार 22 अप्रेल से शुरू हो रहा सावों का सीजन 15 जुलाई तक रहेगा। अप्रेल से जुलाई तक विवाह के 37 मुहूर्त है। इसके बाद देवशयन तथा चातुर्मास शुरू होने से मांगलिक कार्य पुन: थम जाएंगे। नवंबर माह में देवउठनी एकादशी से सात दिन और दिसंबर में सिर्फ 6 विवाह के मुहूर्त ही मिलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग