9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तपिश पर भारी रही आस्था, शिवभक्तों ने परिवार के साथ किया शिवालयों पूजन

शिव की आराधना में लीन रही सूर्यनगरी
2 min read
Google source verification
तपिश पर भारी रही आस्था, शिवभक्तों ने परिवार के साथ किया शिवालयों पूजन

तपिश पर भारी रही आस्था, शिवभक्तों ने परिवार के साथ किया शिवालयों पूजन

जोधपुर. महाशिवरात्रि पर्व गुरुवार को श्रद्धा भक्ति के माहौल में हर्षोल्लास से मनाया गया। ऋतुपुष्पों से सजे शिवालयों में अलसुबह से आरंभ हुई शिवभक्तों की रेलमपेल देर शाम तक अनवरत जारी रही। दोपहर में तपिश के बावजूद शिवालयों में दिन भर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक के प्रति उत्साह रहा। कोरोनाकाल में प्रथम बार महाशिवरात्रि को लोगों ने परिजनों के साथ कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए शिवालयों में दर्शन किए। शाम को आरंभ हुए चतुर्याम पूजन व महारुद्राभिषेक के दौरान मंदिरों में भोलेनाथ के जैकारे गूंजते रहे।

अचलनाथ मंदिर
कटला बाजार अचलनाथ मंदिर में महंत मुनेश्वरगिरी के सान्निध्य में रुद्राभिषेक किया गया। आकर्षक फूलमंडली व रोशनी से नहाए शिवालय में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिला प्रशासन की गाइडलाइन पालना करते हुए दस दस भक्तों के समूह को सामाजिक दूरी बनाते हुए दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। शाम को महाआरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह भस्मारति और शाम को विजया शृंगार महाआरती की गई। बैजनाथ भजन मंडली की ओर से शिव ब्यावले का संगीतमय वाचन किया गया।

संकीर्तन के बीच गूंजते रहे बम-बम के स्वर
उम्मेद उद्यान स्थित शिवालय प्रतापेश्वर महादेव मंदिर, चांदपोल रामेश्वरनाथ मंदिर व खांडा फलसा स्थित दूधेश्वर महादेव, सोजतीगेट भोमेश्वर महादेव मंदिर में आकर्षक फूल मंडली सजाई गई। कायलाना की पहाडि़यों में स्थित गौरेश्वर महादेव, भीम भडक़ भीमेश्वर महादेव, सिवांचीगेट भूतेश्वर वनक्षेत्र में अजनेश्वर आश्रम, अटक भैरुनाथ, जबरनाथ इकलिंग महादेव, पंथेश्वर महादेव, भूतनाथ, जालोरीबारी बड़लेश्वर, कटला बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव, किला रोड शुगालेश्वर,चौपासनी रोड चीर घर के पास जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर, मधुबन हाउसिंग बोर्ड, बासनी स्थित मधुकेश्वर महादेव मन्दिर,मोहनपुरा जसवंत कॉलेज के सामने स्थित पीपलेश्वर मंदिर में शिवाभिषेक के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शास्त्रीनगर ए सेक्टर शनिधाम पीपलेश्वर महादेव मंदिर, रातानाडा शिव मंदिर व दईजर लाछा बासनी संवित धाम स्थित गिरिश्वर महादेव तथा भोगिशैल पहाडि़यों में स्थित मंडलनाथ व बैजनाथ में दिन भर चले धार्मिक अनुष्ठान व रुद्राभिषेक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कायलाना सर्किल सूरसागर रोड स्थित मनोकामेश्वरनाथ डूंगरिया महादेव मंदिर में पंचामृत अभिषेक के बाद ऋतुपुष्पों का शृंगार कर नवदीपात्मक आरती की गई। बाला सती मंदिर नांदड़ी में भक्तों ने शिव अभिषेक कर कोरोनारूपी महामारी को जड़मूल से खत्म करने की प्रार्थना की।

शिव भक्ति से महका माधव उद्यान
माधव पर्यावरण प्रसार सोसायटी जोधपुर की ओर से महाशिवरात्री महोत्सव के तहत माता का थान स्थित माधव उद्यान में गजेंद्र सिंह राव ने भक्ति गीतों की सरिता प्रवाहित कर मंत्रमुग्ध किया। संयोजक सुभाष गहलोत ने महापौर दक्षिण क्षेत्र विनिता सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, हेमंत घोष, महेन्द्र मेघवाल का स्वागत किया। सोसायटी की ओर से आयोजित शिविर में १२५ यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में महापौर उत्तर क्षेत्र कुंती देवड़ा ने रक्तदाताओं का उत्साहवद्र्धन किया।

बारात स्थगित
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सरदारपुरा प्रखंड की ओर से संचालित शिव बारात महोत्सव समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव की भव्य बारात का आयोजन कोरोना के बढ़ते मामलों और जिला प्रशासन के सुझाव के बाद स्थगित कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग