9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की हत्या में गवाह होने के कारण चलाईं थी गोलियां

- चाडी में गैंगवार को लेकर फायरिंग का मामला - हत्या के आरोप में पांच माह से फरार चल रहे आरोपियों ने फिर चलाईं गोलियां
2 min read
Google source verification
shooters were wanted murder of wittness

युवक की हत्या में गवाह होने के कारण चलाईं थी गोलियां

जोधपुर/देणोक.
जिले के चाडी गांव में यूको बैंक के सामने फायरिंग में घायल युवक पांच माह पूर्व गोलीकाण्ड व हत्या के मामले में गवाह है और गवाही से बचने के लिए आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाईं थी। फायरिंग करने वालों का तीस घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इनमें दो युवक पांच माह पुराने हत्याकाण्ड में भी शामिल थे। जिन्हें भोजासर थाना पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। उधर, मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती घायल की हालत स्थिर बताई जाती है।

थानाधिकारी दाउद खान ने बताया कि प्रकरण में भींयासर गांव निवासी श्याम पूनिया, मानेवड़ा गांव निवासी राकेश भंवाल व सुनील सहित दस-बारह जनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। इनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें नागौर व बीकानेर जिले में भेजी गई है, जहां संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है।
सुनील हत्याकाण्ड में है गवाह

चाडी में ऊर्जाराम जाट व भोमाराम में गैंगवार चल रही है। इसी के चलते गत छह जुलाई को चौतीना चौराहे पर फायरिंग में ऊर्जाराम का साथी लोहावट निवासी सुरेश खिलेरी की मौत हो गई थी। मानवेड़ा निवासी मांगीलाल विश्नोई हत्या में गवाह है। वह जानलेवा हमले के परस्पर विरोधी मामले में जेल जाने के बाद एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। सुनील की हत्याकाण्ड में राकेश, सुनील और बेदू कला गांव की सरकारी स्कूल में बतौर पीटीआई अशोक विश्नोई भी आरोपी हैं। जो पांच महीने बाद भी फरार हैं। पुलिस की पकड़ से दूर होने के कारण ही आरोपियों ने फिर से गोलियां चला दी थीं।
गर्दन के पीछे से निकाली गोली

परिजन का कहना है कि हत्याकाण्ड में गवाह होने के कारण विरोधियों ने मांगीलाल की हत्या करने के लिए फायरिंग की थी। मांगीलाल की गर्दन के पीछे एक गोली, कंधे में तीन जगह छर्रे, बोलेरो कैम्पर पर तीन व दो अन्य गोलियां चलाईं गईं थी। एमडीएम अस्पताल में तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में मांगीलाल की गर्दन से एक गोली निकाली गई। हमले के दौरान उसके साथी चाडी गांव निवासी हस्तीराम भी था। एक गोली उसके सिर के ऊपर से निकली थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग