9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजारों में छाई त्योहारी रंगत, आज से आगामी पांच दिन तक घर-घर जगमगाएंगे खुशियों के दीपक

पंच महापर्व आज से, भगवान धनवन्तरि से होगी स्वास्थ्य आरोग्य रूपी धन की कामना  
2 min read
Google source verification
dhanteras 2018

Dhanteras Pooja Timing, dhanteras, dhanteras 2018, dhanteras 2018 puja vidhi, Dhanteras 2018 Shubh Muhurt, dhanteras 2018 puja time, dhanteras 2018 in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. शांति-समृद्धि आरोग्य से जुड़े पंच पर्व की शुरुआत सोमवार को धनतेरस से हो जाएगी। महालक्ष्मी पूजन के साथ भगवान धनवन्तरि से स्वास्थ्य आरोग्य रूपी धन की कामना की जाएगी। धनतेरस की पूर्व संध्या पर रविवारीय अवकाश व श्रेष्ठ खरीदारी के मुहूर्त होने से मारवाड़ के विभिन्न अंचलों से लोग खरीदारी के लिए जोधपुर पहुंचे। बाजार में भीड़ से बचने के लिए लोगों ने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जमकर खरीदारी की। सोमवार को एक बार फिर धनतेरस को बाजारों में जमकर धनवर्षा होगी। विशेष तौर पर नौकरी पेशा लोगों व कर्मचारी वर्ग भी सपरिवार जमकर खरीदारी के मूड़ में है। धनतेरस को इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रेडीमेड वस्त्र, घर के साज सजावट से जुड़ी सामग्री, फर्नीचर, ड्राइफ्रूट, साडिय़ां, वाहन आदि वस्तुओं की जमकर बिक्री होने की उम्मीद है। फेस्टिव सीजन के साथ आगामी सावों के सीजन के लिए आभूषण प्रतिष्ठानों में कीमती धातुओं को खरीदने के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। धनतेरस को माइक्रोवेव ओवन, कम्प्यूटर, मोबाइल, नॉनस्टिक रसोई की वस्तुएं, एलइडी, एलसीडी, प्रोपर्टी, फ्लैट, वाहन, साज-सजावट, फर्नीचर आदि के नवीन उत्पादों की शृंखला खरीदने के लिए घरों में बजट के अनुसार विशेष योजनाएं तैयार है।

धनतेरस का दिन बहीखाते खरीदने के लिए भी शुभ माना गया है। दीपोत्सव की रंगत के साथ इस बार देवउठनी एकादशी से आरंभ हो रहे सावों के लिए भी मारवाड़ के विभिन्न अंचलों से लोग खरीदारी के लिए जोधपुर पहुंचे। महिलाओं-बच्चों के साथ युवा वर्ग में भी खरीदारी के प्रति खासा उत्साह नजर आया। रोशनी से जगमग शहर के नई सडक़, रेलवे स्टेशन रोड, जलजोग, सरदारपुरा प्रथम, बी व सी रोड, चौपासनी रोड, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, त्रिपोलिया बाजार, रातानाडा, महामंदिर , घंटाघर, कटला बाजार, सर्राफा बाजार में टै्रफिक जाम की स्थिति रही। धनतेरस की पूर्व संध्या पर प्लॉट, फ्लैट व बंगलों की खरीद के लिए बुकिंग में तेजी रही। ऑटोमोबाइल शो रूमों पर दुपहिया वाहनों-कारों की बुकिंग के लिए भीड़ नजर आई।

आज खरीदारी के श्रेष्ठ मुहूर्त


सूर्यनगरी के प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस को खरीदारी के लिए वैसे तो पूरा दिन ही शुभ है। सुबह 6.53 से 8.15 बजे तक अमृत चौघडिय़ा, सुबह 9.37 से सुबह 11 बजे तक शुभ, सुबह 11.59 से दोपहर 12.43 तक अभिजीत मुहूर्त में खरीदारी के साथ कुबेर पूजन किया जा सकता है। दोपहर 3.06 से 5.44 बजे तक लाभ व अमृत वेला तथा शाम 6.28 से 8.24 बजे तक स्थिर वृषभ लग्न में भी कुबेर पूजन व सभी तरह की खरीदारी करना उत्तम है। दोपहर 1.48 से 3.06 बजे तक चर चौघडिय़ा में भी खरीदारी की जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग