
बरसती बूंदों के बीच शहीदों-स्वतंत्रता सैनानियों को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
जोधपुर.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरसती बूंदों का लुत्फ कई लोगों ने घरों में पकवान बनाकर उठाया तो कई लोग पिकनिक स्पॉट की ओर रुख कर गए। वहीं युवाओं की एक टोली ऐसी भी रही जिन्होंने शहीदों-स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि देने निकल रही। शहीद स्मारक, मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा, शहीद भगतसिंह की मूर्ति सहित अन्य स्वतंत्रता सैनानियों की मूर्तियों पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरूण धनाडिया के नेतृत्य में युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के हीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का बीड़ा उठाया। तेज बारिश के बीच भी इनका हौसला कम नहीं हुआ और अपने साथियों राजेन्द्र कुमावत, दिग्गज गौड़, दुष्यंत व्यास, चिराग लाहोटी और दुष्यंत खींची के साथ शहीद स्मारकों व वीर महापुरुषों की मूर्तियों पर पहुंचे। यहां पुष्पांजलि अर्पित की और पुष्पों से रंगोली भी बनाई। जिन स्मारकों पर सफाई नहीं दिखी, वहां सफाई भी करवाई। हाथ में तिरंगा लिए युवाओं ने शहर के सभी महापुरुषों के स्मरण स्थल पर दस्तक दी। फाउंडेशन के अध्यक्ष वरूण ने बताया कि साल में दो राष्ट्रीय पर्व पर तो कम से कम इन महापुरुषों को याद किया जा ही सकता है।
Published on:
15 Aug 2020 02:41 pm
