9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के छत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के छत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के छत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार

मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के छत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने मानसागर में बालाजी मंदिर के ताले तोड़कर पानी की मोटर व चांदी के छह-सात छत्र चुराने के मामले में शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, उम्मेद चौक स्थित एक मकान से 18 हजार रुपए चोरी कर लिए गए।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग के अनुसार मानसागर में बालाजी मंदिर है। गत तीन फरवरी की मध्यरात्रि किसी चोर ने मंदिर के ताले तोड़े और पानी की मोटर व चांदी के छह-सात छत्र चुरा लिए। दूसरे दिन सुबह होने पर चोरी का पता लगा। मंदिर के सामने रहने वाले हड़मानराम जाट ने चोरी का मामला दर्ज कराया। संदिग्धों से पड़ताल के बाद भदवासिया में सांसी बस्ती निवासी पिंटू उर्फ बाटा (23) पुत्र बुधाराम सांसी को गिरफ्तार किया गया।
सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: अजमेर हाल उम्मेद चौक निवासी लक्ष्मण पुत्र गोपाल प्रसाद के किराए के कमरे से 18 हजार रुपए चोरी हो गए। लक्ष्मण ने दुकान से यह राशि लाकर कमरे में रखी थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग