9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ननद के घर धारदार हथियार से गला काट महिला की हत्या

- पति को ढूंढने के बहाने सास व ननदोई ले गए थे ननद के घर, झगड़े के बाद मौत के घाट उतारा- पति व ननद गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
ननद के घर धारदार हथियार से गला काट महिला की हत्या

ननद के घर धारदार हथियार से गला काट महिला की हत्या

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत खोखरिया में ननद के घर धारदार हथियार से गला काटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। बनाड़ थाना पुलिस ने बुधवार रात पति व ननद को गिरफ्तार किया। ननदोई व सास-ससुर की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मूलत: खारिया अनावास हाल नांदड़ी गौशाला के पास निवासी छगनीदेवी (30) पत्नी महिपाल उर्फ केवलराम जाट की गला काटकर हत्या की गई है। बाड़मेर में रामसर का कुआंव के धानेरी की नाडी निवासी पिता मानाराम पुत्र हरजीराम जाट ने मृतका के पति महिपाल, दो ननद, सास-ससुर व ननदोई स्वरूपराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। जांच व पूछताछ के बाद पति महिपाल उर्फ केवलराम जाट व खोखरिया निवासी उसकी बहन मंजूदेवी को गिरफ्तार किया गया। ननदोई व अन्य की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है।
तीन दिन पूर्व ही समझाइश कर छोड़ा था ससुराल

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि महिपाल की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। छह वर्ष पूर्व उसने छगनीदेवी से नाता किया था। जिससे एक पुत्र भी है। तीन-चार दिन पहले झगड़ा व पति की पिटाई से आहत होकर छगनीदेवी पीहर चली गई थी। पीहर पक्ष के लोग उसे लेकर ससुराल आए थे और समझाइश कर उसे फिर ससुराल छोड़ा था। तीन दिन बाद ही पति-पत्नी में फिर झगड़ा हुआ। पति घर से निकल गया। सास अपनी बहू छगनी व ननदोई स्वरूप को लेकर महिपाल को ढूंढने निकली। सास उन्हें लेकर खोखरिया में अपनी पुत्री मंजू के घर पहुंचे। मृतका का पति भी वहां आ गया था। पति-पत्नी में फिर से झगड़ा हुआ। छगनीदेवी से मारपीट की गई थी। साथ ही धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया था। कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंपा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग