9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janmashtami 2022 : स्मार्त आज मनाएंगे कृष्ण जन्मोत्सव… जानिए कब से कब तक है जन्माष्टमी तिथि , जानें शुभ मुहूर्त

जोधपुर से सभी प्रमुख कृष्ण मंदिरों 19 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी  
2 min read
Google source verification
Janmashtami 2022  :  स्मार्त आज मनाएंगे कृष्ण जन्मोत्सव... जानिए कब से कब तक है जन्माष्टमी तिथि , जानें शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2022 : स्मार्त आज मनाएंगे कृष्ण जन्मोत्सव... जानिए कब से कब तक है जन्माष्टमी तिथि , जानें शुभ मुहूर्त

जोधपुर. भगवान कृष्ण का प्राकट्योत्सव जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा । सूर्यनगरी के कृष्ण मंदिरों चौपासनी स्थित श्याम मनोहरप्रभु मंदिर, कटला बाजार स्थित कुंजबिहारी मंदिर, जूनी मंडी के गंगश्यामजी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव 19 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा । पं. ओमदत्त शंकर ने बताया कि स्मार्त लोगों में अर्द्धरात्री व्यापिनी अष्टमी के दिन जन्माष्टमी व्रत करते हैं , लेकिन वैष्णव सम्प्रदाय के लोग अर्द्धरात्री में नवमी विद्धा अष्टमी को यह पर्व मनाते हैं । वैष्णव पर्व समस्त मंदिरों में मथुरा , वृंदावन , द्वारिका, नाथद्वारा, मेड़ता के मीरां मंदिर आदि में 19 अगस्त को रखा गया के है ।

ज्योतिषियों के अनुसार 18 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी की तिथि रात में करीब 9:22 बजे शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 19 अगस्त की रात्रि 10:59 मिनट तक रहेगी। ऐसे में वैष्णव मत और स्मार्त मत को मानने वाले लोग अलग-अलग दिन जन्माष्टमी मनाएंगे। जन्माष्टमी की तिथि सामान्य होने पर स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय एक ही दिन जन्माष्टमी मनाते हैं। वहीं, अलग-अलग तिथि होने पर अलग-अलग दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है, जिसमें पहले स्मार्त और दूसरी तारीख को वैष्णव संप्रदाय मनाते हैं।

यादव अहीर समाज व इस्कॉन 19 को मनाएगा जन्माष्टमी

तनावड़ा फांटा स्थित राधा गोविंद मंदिर, इस्काॅन में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 19 अगस्त को धूम धाम से मनाया जाएगा। मंदिर के अध्यक्ष सुंदरलाल प्रभु ने बताया कि महोत्सव में आइआइटी के विद्यार्थियों की ओर से रोबोटिक्स के माध्यम से भगवान् की लीलाओं पर आधारित प्रदर्शनी , भक्त प्रह्लाद गुरुकुल की ओर से प्रदर्शनी , कृष्ण भावनाभवित गेम्स स्टाल , भगवान् की लीलाओ पर अनेक झाकियां सजाई जाएगी। भगवान् के दर्शन व कीर्तन पूरे दिन खुले रहेंगे। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता , कृष्णास बैंड परफॉर्मन्स सहित धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। यादव अहीर समाज जोधपुर की ओर से 19 अगस्त को गांधी शांति प्रतिष्ठान रेजिडेंसी रोड पर जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ डीआईजी संजय यादव होंगे। विश्वकर्मा मंदिर कमेटी, बाईजी का तालाब, जोधपुर की ओर से 19 अगस्त को मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त


जन्माष्टमी तिथि: गुरुवार 18 अगस्त 2022
अष्टमी तिथि का आरंभ: गुरुवार 18 अगस्त, रात्रि 09:22 मिनट से
अष्टमी तिथि का समाप्त: शुक्रवार 19 अगस्त, रात्रि 10:59 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त 12: 05 मिनट से 12:56 मिनट तक

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग