9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीटीईटी परीक्षा केंद्रों के बाहर उड़ी सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

ptet news - परीक्षा में 83 फीसदी उपस्थिति- नीट जैसी परीक्षा में छोटे बच्चों से नहीं ली सीख
less than 1 minute read
Google source verification
पीटीईटी परीक्षा केंद्रों के बाहर उड़ी सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

पीटीईटी परीक्षा केंद्रों के बाहर उड़ी सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जियां,पीटीईटी परीक्षा केंद्रों के बाहर उड़ी सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जियां,पीटीईटी परीक्षा केंद्रों के बाहर उड़ी सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

जोधपुर. प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी-2020) बुधवार को जोधपुर में 141 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में संपन्न हो गई। कई परीक्षा केंद्रों के बाहर सोशियल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी। गली-मौहल्लों में स्थित स्कूल व कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्रों पर तो अभ्यर्थी एक दूसरे के जैसे ऊपर गिर रहे थे। परीक्षा केंद्र पर लगे पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक होकर देख रहे थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय बनाई गई गाडइलाइन की न तो परीक्षा केंद्र और न ही अभ्यर्थी पालना करते दिखे। परीक्षा केंद्र के अंदर भी अभ्यर्थियों के नाक के नीचे मास्क लटक रहा था। इसके उलट रविवार को हुई नीट परीक्षा में परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्रों ने बेहतरीन तरीके से परीक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया था।

सुबह की पारी में कम आए परीक्षार्थी
कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीटीईटी परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे तक थी, जिसमें बीए बीएड और बीएससी बीएड के लिए शहर में 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पंजीकृत 11 हजार 225 परीक्षार्थियों में से 2720 अनुपस्थित रहे यानी कुल मिलाकर एक चौथाई अभ्यर्थी नहीं आए। दूसरे पारी दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। इस दौरान 88 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 20 हजार 668 परीक्षार्थियों में से 2774 अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर दोनों पारियों में 31 हजार 893 परीक्षार्थियों में से 17 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग