9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीज की मृत्यु पर अस्पताल के खिलाफ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार

- 50 लाख रुपए देकर समझौता करने के लिए दबाव, एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
मरीज की मृत्यु पर अस्पताल के खिलाफ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार

मरीज की मृत्यु पर अस्पताल के खिलाफ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार

जोधपुर.
कोरोना संक्रमित एक युवक की मृत्यु को लेकर आक्रोशित कुछ युवकों ने मण्डोर रोड स्थित निजी अस्पताल के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक दुष्प्रचार कर दिया। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि अब वे पचास लाख रुपए देकर समझौता करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। 21 नामजद युवकों के खिलाफ मण्डोर थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई।

थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने तिलवासनी निवासी अशोक बिश्नोई, रामेश्वर खाबड़ा, प्रदीप, नारायण सहित 21 युवकों के ख्लिाफ अस्पताल के बारे फेसबुक पर दुष्प्रचार करने वाली पोस्ट अपलोड करने और ब्लैकमेल कर समझौता करने के लिए 50 लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत दिनों जालेली निवासी एक युवक को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने पर पांच दिन बाद उसे एम्स रैफर कर दिया गया था, जहां तीन-चार दिन इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी।
इस मृत्यु के संबंध में आरोपी निजी अस्पताल को जिम्मेदार मान रहे हैं। मरीज के दस दिन भर्ती होने और फिर मृत्यु होने के बारे में अस्पताल के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि मरीज पांच दिन भर्ती रहा था। उसकी मां का भी मथुरादास माथुर अस्पताल में निधन हो गया था। वह भी निजी अस्पताल में भर्ती नहीं रही थी।

अब आरोपी किसी के मार्फत अस्पताल संचालक पर पचास लाख रुपए देकर समझौता का दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग