9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्यग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा असर, यहां भी नजर आएगा

धनुराशि पर रहेगा ग्रहण का सर्वाधिक असर 25 दिसम्बर की रात 7.10 बजे बंद होंगे मंदिर कपाट
less than 1 minute read
Google source verification
Solar eclipse will affect these zodiac signs

Solar eclipse will affect these zodiac signs

जोधपुर. इस साल का भारत में दिखाई देने वाला पहला और अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसम्बर को उत्तर भारत सहित जोधपुर में भी नजर आएगा। इस ग्रहण का असर राशियों पर भी पड़ेगा। खंडग्रास ग्रहण धनुराशि में होने से इस राशि के जातकों पर सर्वाधिक कष्टकारक रहेगा। इस समय धनु राशि पर छह ग्रही योग शनि, केतु, गुरु, सूर्य, चन्द्र और बुध विद्यमान है। शनि मूल नक्षत्र धनु राशि में दक्षिण पश्चिम कोण प्रभावित करने से भारी उलटफेर होगा। मूल नक्षत्र बृहस्पति का मूल त्रिकोना है। यह गहन नक्षत्र है जो आध्यात्मिकता परिर्वतन की शुरुआत करता है।

ग्रहण का राशियों पर असर
मेष : मान नाश

वृष : कष्टकारी

मिथुन : स्त्री पीड़ा

कर्क : सुखकारी

सिंह: चिंताकारी

कन्या : व्याधिकारी

तुला : श्रीप्राप्ति

वृश्चिक : क्षति

धनु: घात

मकर : हानिकारक

कुंभ : लाभदायक

मीन : सुखदायक

यह ग्रहण दक्षिण भारत में 90 प्रतिशत ग्रसित होगा भारत के कई क्षेत्रों में खंडग्रास रूप में दृश्यमान होगा। बेंगलुरु, मदुराई आदि दक्षिण के क्षेत्रों में कंकणाकृति में रूप में नजर आएगा। पं. ओमदत्त शंकर ने बताया कि कुल दो घंटे 41 मिनट के इस ग्रहण का सूतक काल जोधपुर में 12 घंटे पूर्व 25 दिसम्बर को रात्रि 7.10 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण के मोक्ष होने तक शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। मंदिरों में 26 दिसम्बर को मंगला आरती भी प्रभावित होगी।

जोधपुर शहर में ग्रहण की अवधि
स्पर्श : सुबह 8.10 बजे
मध्य : 9.24 बजे
मोक्ष : 10.51बजे

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग