9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से मां की मृत्यु से आहत पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान

- कमरे से बाहर न आने पर पिता ने संभाला तो फंदे पर लटका मिला पुत्र
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से मां की मृत्यु से आहत पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान

कोरोना से मां की मृत्यु से आहत पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत राजीव गांधी कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक माह पहले ही कोरोना से मां की मृत्यु होने के बाद से वह अवसाद में था।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी में मैरिज गार्डन के पीछे निवासी अनिकेत (21) पुत्र श्रवण कुमार मेघवाल ने फंदा लगाकर जान दी है। पिता की तरफ से मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा गया। अनिकेत रात को खाना खाकर कमरे में सोने गया था। वह सुबह नौ बजे तक कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर पिता ने धक्का देकर दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे, जहां पुत्र फंदे से लटक रहा था। पिता व अन्य परिजन ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि मृतक की मां की एक माह पहले कोरोना से मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से वह सदमे में था। आशंका है कि इसी के चलते उसने जान दी है।

उधर, रातानाडा थानान्तर्गत सांसी कॉलोनी में बंटी पुत्र किशोर वाल्मिकी ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया। बड़े भाई जितेन्द्र की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया। मृतक मानसिक तनाव में बताया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग