9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SONU SOOD मुम्बई में करवाएंगे जोधपुर के बच्चे का ऑपरेशन

जोधपुर का 12 साल का बच्चा जो कि जन्मजात ह्रदय विकारों से ग्रसित है उसका उपचार सोनू सूद मुम्बई में करवाएंगे। सोनू सूद फाउंडेशन के सदस्य हितेश जैन ने मंगलवार को बच्चे से मुलाकात की, बुधवार को यह बच्चा मुम्बई रवाना होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
SONU SOOD मुम्बई में करवाएंगे जोधपुर के बच्चे का ऑपरेशन

SONU SOOD मुम्बई में करवाएंगे जोधपुर के बच्चे का ऑपरेशन

जोधपुर।
जोधपुर का 12 साल का बच्चा जो कि जन्मजात ह्रदय विकारों से ग्रसित है उसका उपचार सोनू सूद मुम्बई में करवाएंगे। सोनू सूद फाउंडेशन के सदस्य हितेश जैन ने मंगलवार को बच्चे से मुलाकात की, बुधवार को यह बच्चा मुम्बई रवाना होगा।
हितेश ने बताया कि 12 साल के ओवेस मोहम्मद का ह्रदय बायीं ओर की बजाय, दायीं ओर है। साथ ही उसकी कई वेसेल्स भी ठीक से नहीं जुड़ी है, ह्रदय अपने स्थान से घुमा है। इसी कारण बच्चे को जन्म से ही परेशानी होती है। उसके पिता हनीफ मोहम्मद और उनके मित्र ने सोशल मीडिया के जरिये हितेश से सम्पर्क किया। इसके बाद व्यक्तिगत रूप से मिलकर उसके बारे में पूरी जानकारी ली। शहर के चांदना भाखर क्षेत्र में रहने वाले हनीफ ने अपने पुत्र के उपचार के लिए अपना भूखंड तक बेच दिया, अभी उसकी दो पुत्रियां हैं। पूरा परिवार अपने बच्चे को बचाने में जुटा है। अब मुम्बई के एसआरसीसी अस्पताल में उसका उपचार होगा। गौरतल है कि जोधपुर में सोनू सूद फाउंडेशन पहले भी कई बच्चों का उपचार करवाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेज चुकी है। सोशल मीडिया के जरिये जो भी मांग उठती है उसका सत्यापन करने के बाद उसका उपचार करवाया जाता है। कोरोना काल में भी फाउंडेशन की ओर से कई जरूरी दवाइयां बाहर से उपलब्ध करवाई गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग