
श्रोत्रिय को विशेष योग्यजन सेवा सम्मान
जोधपुर. राज्य के विशेष सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजनों एवं विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्तियों व संस्थाओं को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरुस्कार 2023-34 भंगवतसिंह मेहता सभागार जयपुर में दिए गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद बैरवा (उपमुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार) थे, अध्यक्षता अविनाश गहलोत (मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार) द्वारा की गई।
समारोह में जोधपुर की ऋतु श्रोत्रिय को विशेष योग्यजन क्षेत्र में विशेष सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। श्रोत्रिय पिछले 17 वर्षों से विशेष योग्यजन की सेवा में कार्यरत है। इससे पूर्व श्रोत्रिय को सन 2010 में सर्व शिक्षा अभियान में मूक बधिर बालक बालिकाओं को मार्गदर्शन देकर प्रशिक्षक एवं सलाहकार की भूमिका निर्वहन देकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला प्रशासन जोधपुर द्वारा सम्मान दिया गया।
इस अवसर श्रोत्रिय के साथ पूरे राजस्थान से इस क्षेत्र में कार्यरत विशिष्ट जनों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
Published on:
22 Feb 2024 07:31 pm
