9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों के निशाने पर आए सम्भागीय आयुक्त ने अब उठा लिया ये कदम

समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। सम्भागीय आयुक्त ने जोधपुर सम्भाग के सरकारी दफ्तरों की हाजरी जांचने के लिए एक विशेष दल का गठन किया है। इसमें शामिल अधिकारी सरकारी दफ्तरों-संस्थानों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कार्य निष्पादन के साथ साथ विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
लेटलतीफों की खैर नहीं

जोधपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय

जोधपुर। सरकारी विभागों व स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण और समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वालों पर आंखे तरेरने वाले संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने मिशन गुड गवर्नेंस के तहत एक कदम और बढ़ा दिया है। हाल ही पाली जिले की एक स्कूल में शिक्षकों के नदारद रहने पर डांट लगाते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक संघों के निशाने पर आए सम्भागीय आयुक्त ने एक एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी सम्भाग भर में औचक निरीक्षण कर समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कार्मिकों की खैर खबर लेगी। साथ ही सरकारी संस्थानों व कार्यालयों की कार्यशैली पर नजर के साथ साथ विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर वीडियोग्राफी भी करवाएगी।

सम्भाग स्तरीय आकस्मिक जांच दल में संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिला रसद अधिकारी (सर्तकता) अनिल पंवार, सहायक राजस्व लेखाधिकारी (द्वितीय) गंगाराम डांगी व कनिष्ठ सहायक अर्जुन सुथार को शामिल किया गया है। इस सम्बन्ध में डॉ. शर्मा ने सोमवार को आदेश जारी किया।

ऐसे काम करेगी विशेष टीम

संभाग स्तरीय निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी संभाग के सभी राजकीय कार्यालयो, राजकीय संस्थानों का गोपनीय व औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के समय उपस्थिति, कार्य निष्पादन, लम्बित प्रकरणों, सत्य निष्ठा व विकास कार्यो का भौत्तिक सत्यापन का कार्य करेंगे। निरीक्षण के समय अधिकारी-कर्मचारी के दस्तावेजों, उपस्थिति पंजिका, कार्य का भौत्तिक सत्यापन आदि में पाई जाने वाले अनियमितता के पुख्ता प्रमाण, साक्ष्य आदि जुटाने के लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ऑडियोग्राफी व युक्तियुक्त साधनों का प्रयोग किया जाएगा। दोषी कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। निरीक्षण अधिकारी-कार्मिक की गई कार्यवाही का निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग