9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मसालों को रंगोली की बिल्टी पर किया जा रहा था परिवहन

      स्वास्थ्य विभाग की टीम के हत्थे चढ़े
less than 1 minute read
Google source verification
मसालों को रंगोली की बिल्टी पर किया जा रहा था परिवहन

मसालों को रंगोली की बिल्टी पर किया जा रहा था परिवहन

जोधपुर. मिलावटखोरों ने मिलावट के लिए नया रास्ता अख्तियार किया है। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा शाखा ने मिलावटखोरों को रंगोली की बिल्टी (रवाना पर्ची) के आधार पर मिलावटी मिर्ची पाउडर परिवहन करते हुए पकड़ा है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा ने मंडोर मंडी के ट्रांसपोर्ट पर दबिश दीं। अजमेर जिले के ब्यावर की फ र्म कान्हा रंगोली उद्योग से रंगोली की बिल्टी पर मिलावटी 600 किलो मिर्ची पाउडर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से बाड़मेर भेजा जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्परता दिखाते हुए मिलावटी मसालों को ट्रांसपोर्ट पर जप्त कर कान्हा रंगोली उद्योग के संचालक को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। खाद्य सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत 600 किलो मिलावटी मिर्ची पाउडर को जप्त कर कानूनी कार्यवाही के लिए उनके नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाए गए है। मौके पर सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा भी पहुंचे। विभाग का दावा हैं कि इस तरह की पहली कार्रवाई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग