9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राहकों के साथ स्टाफ भी सतर्कता दायरे में रखे तो बने ‘स्टार प्रतीक’

- जिला प्रशासन की ओर से कोविड गाइड लाइन की पालना करने पर दो संस्थानों को स्टार प्रतीक देने का कारण
less than 1 minute read
Google source verification
ग्राहकों के साथ स्टाफ भी सतर्कता दायरे में रखे तो बने ‘स्टार प्रतीक’

ग्राहकों के साथ स्टाफ भी सतर्कता दायरे में रखे तो बने ‘स्टार प्रतीक’

जोधपुर.

प्रारंभिक तौर पर ग्राहको को शॉप में प्रवेश ही नहीं दिया। हर पांच मिनट में हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव। सतर्कता और टोकना सिर्फ ग्राहकों को ही नहीं बल्कि स्टाफ को भी। ऐसे ही कुछ नवाचार और कोविड गाइड लाइन की पालना करने वाले संस्थान को जिला प्रशासन ने स्टार प्रतीक सम्मान दिया है।

प्रारंभिक तौर पर दो संस्थान फ्रेश एण्ड ग्रीन और 15एडी को यह सम्मान मिला है। फ्रेश एंड ग्रीन के गगन टाक ने इस सम्मान मिलने के पीछे की दास्तां बताई। पिछले पांच माह से जैसी सजगता उनके स्टोर पर रखी जा रही है, उसी का परिणाम है कि यह सम्मान मिला। टाक बताते हैं कि किस प्रकार जब दुकान में ग्राहकों को प्रवेश दिया तो मात्र पांच जने ही अनुमत किए गए, बाकी बाहर ही रोक दिए जाते हैं। सेनेटाइजर व मास्क तो अनिवार्य था ही, यदि कोई पालना ा्रहीं करता तो पब्लिक एड्रेस सिस्टम से आगाह भी करते रहते हैं। ऐसी ही सजगता 15 एडी संस्थान ने भी अपनाई। यह कैम्पेन जिला प्रशासन की ओर से आगे भी जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग