9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी की स्टार्टअप ने बनाई आईएफएफ लाइट

पत्रिका न्यूका नेटवर्कफलोदी. फलोदी के युवा उद्यमियों ने सप्त शक्ति वार एक्सपो में भाग लिया है तथा उनके उपकरण को सराहा गया है.
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में स्वागत

फलोदी में स्वागत

फलोदी के युवा उद्यमियों सीईओ मधुकर मोखा व डायरेक्टर भरत थानवी द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप कंपनी डेफ्टेक एण्ड ग्रीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सैन्य क्षेत्र में उपयोग के लिए बनाई गई आईएफएफ लाइट का हिसार में आयोजित सप्त शक्ति वार टेक एक्सपो में प्रदर्शन किया गया है।
कंपनी द्वारा बताया गया कि यह आईएफएफ लाइट (आइडेंटिफिकेशन ऑफ फ्रैंड एण्ड फो) सेना के टैंक पर लगाया जा सकता है तथा युद्ध के दौरान देश के टैंक व दुश्मन के टैंक को पहचानने में सुविधा मिलेगी। साथ ही दुश्मन पर दूर से ही टारगेट किया जा सकेगा। बताया गया कि कंपनी भविष्य में रक्षा क्षेत्र में उपकरण के साथ पर्यावरण में भी नवाचार कर रही है।

मधुकर मोखा व भरत थानवी के एक्सपो से फलोदी लौटने पर मुकेश कोठारी, चन्दूलाल, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, घीसूलाल चोरिडि़या, प्रमोद जोशी, रविन्द्र कुमार जैन, सुरेश आसदेव, कैलाश थानवी, ओम बोहरा, मोहनलाल मोखा, रमेश थानवी, श्याम, जयप्रकाश आदि ने स्वागत किया। (कासं)

--------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग