9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्यातक झंवर को राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार

- प्रदेश की 28 इकाइयों में जोधपुर की एकमात्र इकाई
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 14, 2021

निर्यातक झंवर को राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार

निर्यातक झंवर को राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार

जोधपुर।
राज्य सरकार की ओर से जोधपुर के क्रॉसकंट्री हैण्डीक्राफ्ट इकाई के मनीष व दिनेश झंवर को राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राज्य सरकार की ओर से निर्यात में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की 28 इकाइयों का राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार के लिए चयन किया गया। जिसमें जोधपुर की एकमात्र क्रॉसकंट्री हैण्डीक्राफ्ट इकाई शामिल है। यह पुरस्कार निर्यात में बेहतरीन ग्रोथ और टर्न ओवर के लिए कुल 15 श्रेणियों में दिया जाएगा। इसमें हैण्डीक्राफ्ट श्रेणी में एक जयपुर व एक जोधपुर की इकाई शामिल किया गया है।

-----------

विश्नोई लगातार पांचवी बार बने डेयरी के निर्विरोध अध्यक्ष
जोधपुर/धुंधाड़ा।
धुंधाड़ा कस्बे के निकटवर्ती भाचरना के रामलाल बिश्नोई सात बार संचालक मंडल के सदस्य व लगातार पांचवी बार जोधपुर डेयरी सरस के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत हुए। विश्नोई कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व पूनमचंद विश्नोई के भतीजे व कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता है। बिलाड़ा से सदस्य के लिए चुनाव हुए, जिसमें धन्नाराम ने हरजीराम को 2 मतों से हराया। बाकी सभी जगह निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग