9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीस लाख रुपए की आइसक्रीम चुराई, नौकर व सहयोगी गिरफ्तार

- मिल्कमैन कॉलोनी में वारदात, चोरी के बाद सस्ते दामों पर बेची
less than 1 minute read
Google source verification
बीस लाख रुपए की आइसक्रीम चुराई, नौकर व सहयोगी गिरफ्तार

बीस लाख रुपए की आइसक्रीम चुराई, नौकर व सहयोगी गिरफ्तार

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत मिल्कमैन कॉलोनी गली-6 स्थित आइसक्रीम की एजेंसी से बीस लाख रुपए की आइसक्रीम चुरा ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एजेंसी के एक कर्मचारी व उसके साथी को गिरफ्तार किया।
उप निरीक्षक शैतानसिंह के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर सी निवासी विजयपाल पुत्र नंदकिशोर परिहार की मिल्कमैन कॉलोनी गली-6 में आइसक्रीम की एजेंसी है। मतोड़ा निवासी केवलराम बिश्नोई आठ-नौ महीने से वहां काम कर रहा था। हिसाब में गड़बड़ी मिलने पर मालिक ने जांच की तो बीस लाख रुपए की आइसक्रीम चोरी होने का पता लगा। उन्होंने शास्त्रीनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया और कर्मचारी केवलराम पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर मतोड़ा निवासी केवलराम पुत्र जगदीशराम बिश्नोई और उसके साथी अंकुर जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से आइसक्रीम बेचने से प्राप्त रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
सीसीटीवी कैमरे बंद करके चुराई आइसक्रीम
पुलिस का कहना है कि केवलराम मालिक के शाम को मंदिर जाने के दौरान मौका पाकर आइसक्रीम चुराता था। वह गोदाम के सीसीटीवी कैमरे बंद कर देता था। फिर वह अंकुर को बुलाकर आइसक्रीम के पैकेट पार करवाता था। जिन्हें सस्ते दाम पर बाजार में बेच देते थे। व्यवसाय में घाटा होने लगा तो एजेंसी संचालक ने जांच की। जिसमें आइसक्रीम चोरी होने का पता लगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग