9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोरूम के यार्ड से चोरी की निकली लावारिस खड़ी कार

- क्षेत्रवासियों ने अनेक बार सूचना देकर जब्त करवाई थी कार
less than 1 minute read
Google source verification
शोरूम के यार्ड से चोरी की निकली लावारिस खड़ी कार

शोरूम के यार्ड से चोरी की निकली लावारिस खड़ी कार

जोधपुर।
विवेक विहार सेक्टर-10 में बहुमंजिला इमारत के बाहर लावारिस हालत में खड़ी कार नौ माह पहले झालामण्ड में वाहन शोरूम के यार्ड से चुराई गई थी। कार के इंजन व चैसिस नम्बर से मालिक का पता नहीं लग पाया तो पुलिस ने पुराने मामलों की जांच की तो कार के चोरी होने का पता लगा।
विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर-10 में बहुमंजिला इमारत के बाहर एक कार कई दिनों से लावारिस खड़ी थी। कई दिन तक कार मालिक के न पहुंचने पर क्षेत्रवासियों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। गत दस नवम्बर को पुलिस ने कार कब्जे में ली थी। पुलिस ने इंजन व चैसिस नम्बर से जांच शुरू की। कार के पंजीयन नम्बर भी नहीं मिले। जिससे मालिक का पता नहीं लग पाया। कार के चोरी की होने के संदेह में राज्य के सभी थानों में सूचना भिजवाई गई।
इस बीच, हेड कांस्टेबल विजय ने चोरी की पुरानी पत्रावलियां जांची। जिसमें सामने आया कि कार के संबंध में 27 फरवरी को कुड़ी भगतासनी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। इंजन व चैसिस नम्बर से कार का मिलान हो गया। यह कार झालामण्ड में वाहन शोरूम के यार्ड से चोरी कर ली गई थी। तब से कार का पता नहीं लग पाया था। अब पुलिस कार चोरी करने वालों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग