9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरामद किए चोरी किए ट्रैक्टर व थ्रेसर

लोहावट. देवराजनाड़ा स्थित होटल के आगे से टै्रक्टर व थ्रेसर चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को टै्रक्टर व थे्रसर बरामद किए।
less than 1 minute read
Google source verification
बरामद किए चोरी किए ट्रैक्टर व थ्रेसर

बरामद किए चोरी किए ट्रैक्टर व थ्रेसर

लोहावट. देवराजनाड़ा स्थित होटल के आगे से गत ५ अक्टूबर रात्रि में टै्रक्टर व थ्रेसर चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को टै्रक्टर व थे्रसर बरामद किए। थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि देवराजनाड़ा में होटल के आगे से टै्रक्टर व थे्रसर चोरी होने के दर्ज मामले में रिमांड पर चल रहे पाली के रास थाना क्षेत्र के बाबरा निवासी खेताराम पुत्र जगदीश बावरी तथा नागौर जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र के ईटावाड़ा निवासी सीताराम पुत्र रामचन्द्र मेघवाल से पूछताछ चल रही है। जिसमें इनकी निशानदेही पर ईटावड़ा गांव से टै्रक्टर व थे्रसर बरामद किए है। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ के दौरान और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है। थानाधिकारी ने बताया कि रिमांड पर चल रहे आरोपियों से चोरी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। वही दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को न्यायालय में पुन: पेश किया जाएगा। कार्रवाई में

एएसआई कानाराम मेघवाल, शैतानाराम पंवार, कांस्टेबल रुपाराम, भोमाराम, किसनाराम, जोगाराम की भूमिका रही। निसं

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग