9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन निकालने को लेकर विवाद के बाद पथराव

- एक के हाथ में चोट
less than 1 minute read
Google source verification
Stone pelting after dispute

वाहन निकालने को लेकर विवाद के बाद पथराव

जोधपुर. प्रतापनगर थानान्तर्गत अम्बेडकर कॉलोनी में चार पहिया निकालने को लेकर बुधवार देर रात दो गुटों में विवाद के बाद एक गुट के लोगों ने पथराव कर दिया। एक व्यक्ति के हाथ में मामूली चोट आई। एेहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।

थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा के अनुसार कॉलोनी में देर रात एक व्यक्ति चार पहिया वाहन लेकर निकल रहा था। इसको लेकर कॉलोनी में दूसरे गुट के एक व्यक्ति ने नाराजगी जताई और उसे उलाहना दिया। एकबारगी वह गाड़ी लेकर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने समर्थकों के साथ वहां आया और उलाहना देने वालों से झगड़ा करने लगे। दूसरी तरफ से भी लोग जमा हो गए। विवाद बढऩे पर गाड़ी लेकर निकलने वाले व्यक्ति के साथ आए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे एकबारगी वहां मामला गर्मा गया। पथराव में एक व्यक्ति के हाथ में चोट आई। झगड़े का पता लगने पर पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन तब तक झगड़ा करने वाले गायब हो गए। पुलिस ने समझाइश के बाद दूसरे गुट के लोगों को शांत कराया। फिलहाल मौके पर शांति है।

अम्बेडकर कॉलोनी में वाहन निकालने को लेकर विवाद। वाल्मीकि समाज के लोग जमा। उलाहना दिया। दूसरे पक्ष से कई लोग समर्थन में आ गए। विवाद बढ़ गया। पथराव शुरू कर दिया। एक व्यक्ति के हाथ में मामूली चोट। पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले भाग निकले।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग