9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहाड़ी से पत्थर मकान की दीवार पर गिरे, देखें वीडियो…

- नया तालाब में हड़कम्प मचा, दो मकान खाली कराए, अन्य को सुरक्षित स्थान जाने की हिदायत
less than 1 minute read
Google source verification
,

पहाड़ी से पत्थर मकान की दीवार पर गिरे, देखें वीडियो...,पहाड़ी से पत्थर मकान की दीवार पर गिरे, देखें वीडियो...

जोधपुर।
मूसलाधार बारिश के कुछ घंटे बाद शुक्रवार रात नया तालाब में पहाड़ी से दो पत्थर टूटकर सूने मकान की दीवार व बाइक पर गिरे। जिससे एकबारगी हड़कम्प मच गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। नागौरी गेट थाना पुलिस ने दो मकान खाली करवाकर आस-पास के अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान जाने की हिदायत दी।
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि उदयमंदिर आसन में गायों की फाटक के सामने नया तालाब की पहाड़ी से देर रात भारी भरकम दो पत्थर टूटकर करीब डेढ़ सौ फुट ऊंचाई से नीचे गिरे। एक पत्थर कालू भिश्ती के खाली भूखण्ड के कुछ हिस्से में बने मकान की दीवार पर गिरा। जिससे दीवार टूट गई। दीवार व पहाड़ी के पत्थर के टुकड़े आस-पास के मकान में उछलकर जा गिरे। पहाड़ी का दूसरा पत्थर नीचे खड़ी बाइक पर गिरा। जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पत्थर गिरने से धमाके की आवाज हुई। पत्थर भी उछलकर इधर-उधर जा गिरे। जिससे एकबारगी हड़कम्प मच गया। लोग घरों से बाहर आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी के हताहत न होने पर राहत की सांस ली।
दो मकान खाली कराए, अन्य को हिदायत दी
पहाड़ी का पत्थर जिस दीवार पर गिरा वो मकान खाली था। वहां कोई रह नहीं रहा है। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने ऐहतियात के चलते कालू व रमजान के मकान खाली करवाए। वहीं, आस-पास रहने वालों को भी सतर्कता बरतने व सुरक्षित स्थान जाने की हिदायत दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग