9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन पर छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

- आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मां बाहर से लौटी तो पुत्र को फंदे पर लटका पाया
less than 1 minute read
Google source verification
जन्मदिन पर छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

जन्मदिन पर छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत रामेश्वर नगर सेक्टर डी स्थित मकान में शुक्रवार देर शाम १२वीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगा दिया। मृतक का शुक्रवार को ही जन्मदिन था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया।
एएसआइ अणदाराम के अनुसार मूलत: भोपालगढ़ थानान्तर्गत गोदावास गांव हाल रामेश्वर नगर सेक्टर डी निवासी महेन्द्र सींगड़ (१८) पुत्र सहीराम जाट ने ओढऩे से पंखे के हुक पर फंदा लगाकर जान दी है। शाम को उसकी मां बाहर से अंदर आई तो छोटे पुत्र महेन्द्र को सबसे पीछे वाले कमरे में फंदे से लटका पाया। उसने किसी तरह फंदा काटकर पुत्र को नीचे उतारा और फि पति को सूचना दी। हैण्डीक्राफ्ट का कार्य करने वाले सहीराम जाट तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक पुत्र महेन्द्र की मृत्यु हो चुकी थी। सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) नूर मोहम्मद, थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव एम्स मोर्चरी भिजवा दिया गया।

पुलिस ने कमरे की जांच व तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक ने हाल ही में कॉमर्स विषय से १२वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। मृतक का एक बड़ा भाई भी है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। वह शाम साढ़े पांच बजे तक घर के बाहर बैठा नमकीन खा रहा था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग