9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्यूशन से लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

ट्यूशन से लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत
less than 1 minute read
Google source verification
ट्यूशन से लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

ट्यूशन से लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड बाइपास पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट से साइकिल सवार एक छात्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार झालामण्ड में हनुमान नगर के पास एेणियों की ढाणी निवासी बंटी (१५) पुत्र भगवानाराम प्रजापत आठवीं का छात्र था। वह शुक्रवार देर शाम ट्यूशन करने गया था, जहां से वह साइकिल पर घर लौट रहा था। बाइपास पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए एक ट्रक चालक ने साइकिल को चपेट में ले लिया। छात्र नीचे गिर गया तो ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच कर रहे हेड कांस्टेबल रामचन्द्र ने शनिवार को कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। मृतक के भाई जैनाराम की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग