9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
Student Union Election: छात्रों ने रैलियां निकाल दिखाया शक्ति प्रदर्शन, देखें Video
Play video

Student Union Election: छात्रों ने रैलियां निकाल दिखाया शक्ति प्रदर्शन, देखें Video

Student Union Election: अध्यक्ष पद पर दो छात्राओं सहित 8 ने भरा नामांकन- नाम वापसी के बाद आज जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची- नामांकन भरा, 3 दिन बाद चुनाव

Google source verification

Student Union Election: जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में सोमवार को नामांकन का दिन था। एपेक्स पदों के अलावा विभिन्न संकायों में कक्षा प्रतिनिधि और केएन कॉलेज व सांयकालीन अध्ययन संस्थान में स्वयं के एपेक्स पदों के लिए नामांकन भरे गए। एबीवीपी, एनएसयूआइ और एसएफआइ तीनों ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ विशाल नामांकन रैलियां निकाली। चार पहिया और दुपहिया वाहन पर झण्डे व बैनर लहराते हुए प्रत्याशी व समर्थक विवि के शताब्दी पार्क स्थित छात्रसंघ कार्यालय पहुंचे, जहां एपेक्स पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया। मंगलवार सुब नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम नामांकन सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव 26 अगस्त को होंगे।

एनएसयूआइ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी ने पाली रोड स्थित तेजा छात्रावास से विवि केंद्रीय कार्यालय तक रैली निकाली। एबीवीपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजवीर सिंह बांता ने रातानाडा स्थित जाट न्याति नोहरा से और एसएफआइ अध्यक्ष पद प्रत्याशी अरविंद सिंह भाटी ने भाटी चौराहा स्थित हॉस्टल संख्या-3 से रैली निकालकर पहुंचे। रैली में भारी संख्या में समर्थक शामिल हुए। समर्थक अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पेम्फलेट हवा में उड़ाते हुए चल रहे थे। हालांकि इस बार नामांकन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।