9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों ने न्यू कैंपस के बाहर किया प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जताया विरोध

वार्ता करने पहुंची रजिस्ट्रार को लौटाया
less than 1 minute read
Google source verification
छात्रों ने न्यू कैंपस के बाहर किया प्रदर्शन, 15  सूत्रीय मांगों को लेकर जताया विरोध

छात्रों ने न्यू कैंपस के बाहर किया प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जताया विरोध

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के मुख्य द्वार पर मंगलवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। पचास से अधिक छात्र मुख्य द्वार बंद करके बैठे गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर विवि रजिस्ट्रार चंचल वर्मा मौके पर पहुंची लेकिन छात्रों ने उनसे वार्ता करने से मना कर दिया। इसके बाद विज्ञान संकाय डीन डॉ अशोक पुरोहित और डॉ चैनाराम चौधरी ने आकर छात्रों से समझाइश की, जिसके बाद छात्रों ने गेट तो खोल दिया लेकिन अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठ गए।

छात्र नेता हरेंद्र चौधरी ने बताया कि 15 सूत्री मांगों को लेकर कई बार केंद्रीय कार्यालय पर जाकर कुलपति व कुलसचिव को अवगत करा चुके हैं लेकिन समाधान नहीं होने से छात्र परेशान हैं।

छात्रों की मांगें
विवि खुले दो महीने हो गए फिर भी अब तक कक्षाएं शुरू नहीं, यूजी पीजी गल्र्स छात्रावास छात्रावास में वाईफाई व फर्नीचर की व्यवस्था करना, छात्रों के पहचान पत्र बनाना, एमपीएड न्यू कैंपस में शिफ्ट करना, बीए छात्रों के लिए नया छात्रावास बनाना, पीएचडी छात्राओं के तैयार छात्रावास को छात्राओं को आवंटित करना, न्यू कैंपस में खेल गतिविधियां शुरू करना, न्यू कैंपस में पेड़ कटाई रोकना जैसी मांगें शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग