
कजाखिस्तान से जल्द लौटेंगे विद्यार्थी
जोधपुर।
केन्द्र सरकार की ओर से कोरोना महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वतन लाने के लिए वन्दे भारत मिशन का तीसरा चरण बुधवार से शुरू हुआ। वन्दे भारत मिशन के इस चरण में कजाखिस्तान में फंसे करीब 450 राजस्थानी विद्यार्थियों के वतन वापसी की उम्मीद जगी है, इनमें 16 विद्यार्थी जोधपुर के भी शामिल है। वन्दे भारत मिशन का तीसरा चरण 1 जुलाई तक चलेगा। जिसमें विदेशों में फंसे भारतीय लोगों को लाया जाएगा।
-
ढाई माह से फंसे हुए
प्रदेश के करीब 450 विद्यार्थी कजाखिस्तान के अल्माटी के कजाख रसियन मेडिकल यूनिवर्सिटी अपने सेमेस्टर्स की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद छुट्टियों में घर आने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में कोरोना के कारण लॉकडाउन लागू होने से 15 मार्च से फंस हुए है।
--
केन्द्रीय मत्री शेखावत से मिले परिजन
कजाखिस्तान में जोधपुर फंसे विद्यार्थियों के परिजन बुधवार को केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से मिल अपने बच्चों को स्वदेश लाने की गुहार लगाई। --पत्रिका ने उठाया था मुद्दाकजाखिस्तान में फंसे विद्यार्थियों का मुद्दा राजस्थान पत्रिका ने उठाया था। पत्रिका ने 5 जून को ‘वतन वापसी के इंतजार में कजाखिस्तान में फंसे 450 राजस्थानी विद्यार्थी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित थी
--
जल्द लौटेंगे भारतीय
सरकार ने छात्रों की स्वदेश वापसी पर काम शुरू किया है। विदेश मंत्री से इस संबंध में बात की है। दोनों सरकारों के बीच एनओसी होती है। उसी के बाद ऑपरेशन हो सकता है। 19-20 जून तक कुछ फ्लाइट्स लगाकर प्रयास करेंगे कि सभी बच्चों सहित अन्य भारतीय घर पहुंच सकें।
गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री
Published on:
11 Jun 2020 09:56 am
