9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की सरहद से सटे क्षेत्र मेंं भारत ने किया पिनाक रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण

-पोकरण में हुआ पिनाक का परीक्षण, धूज उठा दुश्मन देश-डीआरडीओ ने नेविगेशन युक्त एडवांस लॉन्चर का किया परीक्षण-120 किमी तक 4.7 मैक की स्पीड से भेदा लक्ष्य
less than 1 minute read
Google source verification
Successful test of Pinaka Rocket Launcher by India in the area adjacent to Pakistan's border

पाकिस्तान की सरहद से सटे क्षेत्र मेंं भारत ने किया पिनाक रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण

जोधपुर.
भारत व पाकिस्तान की राजस्थान की पश्चिमी सरहद क्षेत्र में सोमवार को भारतीय सेना ने पिनाका रॉकेट लॉंचर का सफल परीक्षण कर दुश्मन देश को कंपा दिया है। दुश्मन देश को एक बार फिर बता दिया है कि भारतीय सेना दुश्मन देश के किसी भी तरह केे हमले का जवाब देने के लिए हर मोर्चे पर सक्षम है।


भारत ने अब एक और ताकत का सफल परीक्षण कर इतिहास बना दिया है। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने जैसलमेर स्थित पोकरण फायरिंग रेंज में सोमवार को पिनाक गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया। यह एडवांस रॉकेट था जो जीपीएस जैसे नेविगेशन सहित अत्याधुनिक नियंत्रित प्रणाली से युक्त था। पिनाक के पूरे मार्ग को ट्रेक किया गया। इसने 4.7 मैक की स्पीड से 120 किलोमीटर तक टारगेट का सफलतापूर्वक भेदा। भारतीय थल सेना ने 1999 में कारगिल युद्ध के समय पिनाक-प्रथम रॉकेट लॉन्चर का सफलतापूर्वक उपयोग किया था।


पड़ौसी देश के साथ तनाव के बीच यह परीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डीआरडीओ ने पिनाक रॉकेट लॉन्चर विकसित किया है। पिनाक-प्रथम रॉकेट 40 किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकता है। पिनाक-द्वितीय की सीमा 70 से 80 किलोमीटर है। इसके बाद डीआरडीओ ने इजराइल के साथ मिलकर पिनाक पर ट्रेजेटरी करेक्शन सिस्टम (टीसीएस) विकसित किया है, जिसका सफलतापूर्वक पोकरण में परीक्षण किया गया। पिनाक रॉकेट लॉन्चर टेट्रा ट्रक से फायर किया जाता है, जो 44 सैकेण्ड में 12 एचई रॉकेट छोड़ता है। भारतीय थलसेना में इसे शामिल किया जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग