9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूफी गायक हंसराज हंस को सांरगीवादक उस्ताद गुलाब खां अचीवमेन्ट अवार्ड, मेहरानगढ़ में 8 को होगा समारोह

विख्यात सारंगीवादक उस्ताद गुलाब खां की स्मृति में स्थापित उस्ताद गुलाब खां लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इस वर्ष प्रख्यात बॉलीवुड- सूफी गायक और हजारों दिलों पर अपनी आवाज के जादू से राज करने वाले हंसराज हंस को दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
sufi singer hansraj hans will be awarded gulab khan achievement award

सूफी गायक हंसराज हंस को सांरगीवादक उस्ताद गुलाब खां अचीवमेन्ट अवार्ड, मेहरानगढ़ में 8 को होगा समारोह

जोधपुर. विख्यात सारंगीवादक उस्ताद गुलाब खां की स्मृति में स्थापित उस्ताद गुलाब खां लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इस वर्ष प्रख्यात बॉलीवुड- सूफी गायक और हजारों दिलों पर अपनी आवाज के जादू से राज करने वाले हंसराज हंस को दिया जाएगा। क्रिएटिव कर्मा, स्वर सुधा, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की साझा मेजबानी में 8 मार्च को शाम 6:45 बजे मेहरानगढ़ के जनाना ड्योढ़ी में होने वाले समारोह के दौरान गायक हंसराज हंस को एक लाख रुपए नगद, शॉल, श्रीफल, ट्रॉफी व साफा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद गजसिंह होंगे। उस्ताद गुलाब खां साहब के पुत्र नियाज अहमद खां और इमरान खां ने पत्रिका को बताया कि अवार्ड समारोह में दिलशाद खां, पण्डित अतुल कुमार उपाध्याय के साथ सारंगी और वायलिन जुगलबंदी की प्रस्तुति से समारोह का आगाज होगा। तबले पर विख्यात तबला वादक उस्ताद अकरम खां संगत करेंगे। समारोह में हंसराज हंस अपने ग्रुप के साथ बॉलीवुड, सूफी और लोक गीतों की प्रस्तुति देंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग