9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौ करोड़ टीके पर बोले सूरजेवाला- जख्म जश्न से मिट नहीं जाएंगे

    एआइसीसी प्रवक्ता व महासचिव रणदीपसिंह सूरजेवाला जोधपुर आए
less than 1 minute read
Google source verification
सौ करोड़ टीके पर बोले सूरजेवाला- जख्म जश्न से मिट नहीं जाएंगे

सौ करोड़ टीके पर बोले सूरजेवाला- जख्म जश्न से मिट नहीं जाएंगे

जोधपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व महासचिव रणदीपसिंह सूरजेवाला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौ करोड़ कोविड टीके जश्न पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। सूरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी अब सौ करोड़ टीके की बात करते हैं, इस जश्न से जख्म भर नहीं जाएंगे।

सूरजेवाल पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक संवेदना जताने चाड़ी आए थे। इस दौरान जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत में सूरजेवाला ने कहा कि देश में वयस्क आबादी 18 से 65 साल के बीच 93 करोड़ है। 103 करोड़ 18 से ऊपर हैं। मोदी अब तक 29 करोड़ लोगों को कोरोना के दोनों टीके लगवाए पाए हैं।

वसुंधरा के कांग्रेस में झगड़े के बयान पर सूरजेवाला ने कहा कि वसुंधरा को जबरन भाजपा के मार्गदर्शन मंडल में डाला जा रहा है। शाह-मोदी कभी भी वसुंधरा को मार्गदर्शन मंडल में भेज देंगे। पायलट के बयान-प्रदेश में कोई दलित केबिनेट में नहीं है, इस पर सूरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस इस पर जल्द बेलेंस कर देगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग