9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरपुरा होगा नया टूरिस्ट हॉट स्पॉट

आने वाले समय में स्थानीय व विदेशी पर्यटकों का नया केन्द्र सुरपुरा बन कर उभर सकता है। रिजर्व वॉयर और बोटिंग के बाद अब यहां अगला आकर्षण का केन्द्र एम्युजमेंट पार्क होगा। इसका काफी हद तक काम पूरा कर लिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
सुरपुरा होगा नया टूरिस्ट हॉट स्पॉट

सुरपुरा होगा नया टूरिस्ट हॉट स्पॉट

जोधपुर।
आने वाले समय में स्थानीय व विदेशी पर्यटकों का नया केन्द्र सुरपुरा बन कर उभर सकता है। रिजर्व वॉयर और बोटिंग के बाद अब यहां अगला आकर्षण का केन्द्र एम्युजमेंट पार्क होगा। इसका काफी हद तक काम पूरा कर लिया गया है। कुछ फिनिशिंग बाकी है, इसके बाद इसे जनता के खोला जाएगा।

एक नजर में एम्यूजमेंट पार्क

- 26 करोड़ है इस एम्यूजमेंट पार्क को विकसित करने की लागत
- 2.07 करोड़ में प्रथम चरण में अमृत योजना के तहत कार्य हो चुके

- 20 जून 2021 तक इस चरण को पूरा करना

यह हुआ है प्रथम चरण में कार्य
- बोटिंग स्थल तक जाने के लिए पाथ वे और ओपन जिम

- हाइमास्ट लाइट व विद्युतीकरण कार्य
- स्टेपिंग गार्डन का कार्य

- ग्रीन स्पेस व ग्रास लगाने का कार्य

गौरतलब है कि सुरपुरा में पहले से की कई प्रकार के विकास कार्य पहले ही करवाए गए हैं। यहां जलदाय विभाग की ओर दो रिजर वायर बनाए गए हैं जो कि हमेशा पानी से भरे रहते हैं। इसके अलावा बोटिंग भी शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा जेट स्की व अन्य वाटर स्पोर्टस भी उपलब्ध करवाए गए हैं, लेकिन कोरोना व लॉकडान के कारण कुछ समय से यह टूरिस्ट स्पॉट बेजान का हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग