9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या हुआ कि भाजपा विधायक व्यास को कांग्रेस विधायक ने सीढि़यां चढ़वाई तो मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर खड़े रहे…

जोधपुर के सर्किट हाउस में गहलोत से मिलने पहुंची विधायक सूर्यकांता व्‍यास
less than 1 minute read
Google source verification
आखिर ऐसा क्या हुआ कि भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास को कांग्रेस विधायक ने सीढि़यां चढ़वाई तो मुख्यमंत्री गहलोत हाथ जोड़कर खड़े रहे...देखने वाले रह गए दंग

आखिर ऐसा क्या हुआ कि भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास को कांग्रेस विधायक ने सीढि़यां चढ़वाई तो मुख्यमंत्री गहलोत हाथ जोड़कर खड़े रहे...देखने वाले रह गए दंग

जोधपुर। राजनीति में ऐसा अक्सर नहीं होता है, जो शनिवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में देखने को मिला। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर राजनीतिज्ञ आपस में चलाते रहते हैं। इससे इतर जोधपुर में शनिवार को राजनीति का उजला स्वरूप देखने को मिला। जब भाजपा की बुजुर्ग विधायक सूर्यकांता व्यास, जिन्हें जोधपुर में 'जीजीÓ के नाम से जाना जाता है यहां सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंची। असल में सर्किट हाउस की सीढि़यां चढऩे में जीजी को दिक्कत हुई तो पास ही खड़ी कांग्रेस की जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने उनका हाथ पकड़ा और सीढि़यां चढ़वाई। इसके बाद यह नजारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देखा तो वे जीजी के स्वागत में हाथ जोड़कर खड़े रहे। बाद में उन्होंने गर्मजोशी से जीजी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जीजी थककर आए हैं, खड़े रहने की बजाय पास कमरे में बैठकर बात बताएं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने दो दिवसीय जोधपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सर्किट हाउस में फरियादियों से मिले। लोगों के शिकवे शिकायतें सुनी। यहां पंचायत चुनाव के कई दावेदारों ने भी उनसे मुलाकात की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग