9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SUV : मरम्मत के लिए वर्कशॉप में खड़ी चोरी की एसयूवी जब्त

- वर्कशॉप में सीएसटी की कार्रवाई, आरोपी फरार
less than 1 minute read
Google source verification
SUV : मरम्मत के लिए वर्कशॉप में खड़ी चोरी की एसयूवी जब्त

SUV : मरम्मत के लिए वर्कशॉप में खड़ी चोरी की एसयूवी जब्त

जोधपुर।
पुलिस कमिश्नरेट (Police commissionerate) की क्राइम विशेष टीम (सीएसटी) (CST) ने गुरुवार को शताब्दी सर्कल (Shatabdi circle) के पास एक वर्कशॉप में दबिश देकर चोरी की एक एसयूवी जब्त (Stole SUV seized from workshop) की। आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
पुलिस के अनुसार शताब्दी सर्कल के पास भारत मोटर्स नामक वाहन मरम्मत वर्कशॉप में चोरी की एसयूवी होने की सूचना मिली। सीएसटी प्रभारी एएसआइ प्रकाशराम ने तस्दीक के बाद वर्कशॉप में दबिश दी, जहां सफेद रंग की एक एसयूवी खड़ी मिली। इस संबंध में वर्कशॉप संचालक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि फींच गांव निवासी भजनाराम मरम्मत के लिए एसयूवी को वर्कशॉप में छोड़कर गया था।
एसयूवी के आगे तमिलनाडू की नम्बर प्लेट व पीछे कोई भी नम्बर प्लेट नहीं थी। वाहन के इंजन व चैसिस नम्बर घिसे हुए थे। यानि एसयूवी चोरी की है। सीएसटी ने कार व आरोपी भजनाराम व एसयूवी को कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसयूवी को वर्कशॉप में छोड़ने वाले भजनाराम ढाका की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग