9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर को पट्टा वितरण में नम्बर एक बनाना लक्ष्य

- नगर निगम व जेडीए में प्रशासन शहरों के संग शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर को पट्टा वितरण में नम्बर एक बनाना लक्ष्य

जोधपुर को पट्टा वितरण में नम्बर एक बनाना लक्ष्य

जोधपुर. विधानसभा में उप मुख्य सचेतक व जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भावना व मंशा के अनुसार जनप्रतिनिधि व अधिकारी प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग शिविरों में पूरे समन्वय के साथ काम करके अधिक से अधिक लोगों को राहत दिलावे।
उन्होंने शुक्रवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण व नगर निगम उत्तर व दक्षिण के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के शिविर एवं प्रशासन गांवों के संग में लूणी पंचायत समिति के बोरानाडा में शिविर का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की भावना के अनुसार काम करना है, गांवों व शहरों दोनों में अच्छे रिजल्ट मिलें।

जोधपुर जिला रैकिंग में नम्बर एक पर रहे
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी के प्रयास से जोधपुर जिला शिविरों के बाद बनने वाली रैकिंग में नम्बर एक पर रहे तो बात मजेदार होगी। मुख्यमंत्री का गृह जिला है और इसके लिए सभी के सार्थक प्रयास अधिक होने चाहिए।

इन्होंने भी किया संबोधित
विधायक सूरसागर सूर्यकांता व्यास, विधायक शहर मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा परिहार, महापौर वनिता सेठ, जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, रीको निदेशक सुनील परिहार, अयूब खान, सईद अंसारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने जेडीए व निगम में शिविरों के अवलोकन के बाद तैयार पट्टों का वितरण किया। जेडीए आयुक्त कमर चौधरी ने शिविर में जारी पट्टों की जानकारी दी। नगर निगम के कार्यक्रम में आयुक्त दक्षिण अरूण पुरोहित, आयुक्त उत्तर राजेन्द्र सिंह कविया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग