9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGST–एक साल में 140 करोड़ की कर चोरी उजागर

- सीजीएसटी ने वित्तीय वर्ष में सवा सौ मामलों में कार्यवाही की - सीजीएसटी ने 30 करोड़ जीएसटी भी वसूला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 18, 2021

CGST--एक साल में 140 करोड़ की कर चोरी उजागर

CGST--एक साल में 140 करोड़ की कर चोरी उजागर

जोधपुर।

कोरोना काल में लॉकडाउन के बावजूद सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) ने कर चोरी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए शिकंजा कसा और कार्यवाहियों को अंजाम दिया। सीजीएसटी आयुक्तालय जोधपुर की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में करोड़ों रुपयों की कर चोरी उजागर की गई। आयुक्त आलोक गुप्ता व संयुक्त आयुक्त दिनेशसिंह देवल नेतृत्व-निर्देशन में सीजीएसटी की एंटी इवेजन टीम ने 1 अप्रेल 2020 से 15 मार्च तक विभिन्न मामलो में करीब 140 करोड़ रुपए की कर चोरी उजागर की। साथ ही, इन मामलो में करीब 30 करोड़ रुपए जीएसटी भी वसूली की है। सीजीएसटी जोधपुर की एंटी इवेजन शाखा का कार्यक्षेत्र जोधपुर, पाली, सिरोही, जालोर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और चुरू सहित कुल 11 जिलों में फैला हुआ है।

--

125 मामलें, करोड़ों की कर चोरी

सीजीएसटी ने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न जिलों में पंजीकृत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की। जिसमें तम्बाकू उत्पादक व तम्बाकू डीलर्स, रिफ ाइंड तेल निर्माता, गिन्निंग व प्रेसिंग यूनिट्स, होटल व रिसॉट्र्स, ग्वारगम निर्माता, स्क्रेप डीलर्स, सिविल कंस्ट्रक्शन ठेकेदार, ऑटो डीलर, हैण्डीक्राफ्ट व टिम्बर व्यवसायी, सिक्यूरिटी एजेंसी, ट्रेवल एजेंसी, मेनपावर व लेबर सप्लाई ठेकेदार आदि शामिल है। इसके अलावा फ र्जी फर्मे बना गलत आईटीसी बांटने और ई-वे बिल के दुरूपयोग के मामलो में भी कठोर कार्यवाही कर जीएसटी की राशि वसूली गई। विभाग की ओर से कुल 125 मामलो में 140 करोड़ की कर चोरी उजागर कर करीब 30 करोड़ रुपए जीएसटी वसूली गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग