9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजीवन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पर एक और एफआईआर दर्ज, शिक्षिका के भी फंसे 47.86 लाख रुपए

चौपासनी रोड पर सिनेमा हॉल के सामने स्थित नवजीवन क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया गया है। प्रतापनगर थाने में दर्ज मामले में शिक्षिका ने निवेश के नाम 47.86 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Google source verification
teacher lodged FIR on navjeevan credit cooperative society in jodhpur

नवजीवन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पर एक और एफआईआर दर्ज, शिक्षिका के भी फंसे 47.86 लाख रुपए

जोधपुर. चौपासनी रोड पर सिनेमा हॉल के सामने स्थित नवजीवन क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया गया है। प्रतापनगर थाने में दर्ज मामले में शिक्षिका ने निवेश के नाम 47.86 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार घंटाघर में साइकिल मार्केट निवासी कीर्ति सोनी पत्नी राजेश ने सोसायटी के संस्थापक कानसिंह राठौड़, गिरधरसिंह सोढ़ा, संतोष कुमार जोशी, जोगेन्द्रसिंह राठौड़, दिनेश शर्मा, मंगला व्यास व उनके पति पूर्णचन्द व्यास, राकेश पालीवाल, गुंजनसिंह खींची, लालसिंह राठौड़ और पुरुषोत्तम जांगिड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

आरोप है कि आकर्षक ब्याज के झांसे में आकर शिक्षिका ने वर्ष 2011 से अब तक 47 लाख, 86 हजार 800 रुपए एफडीआर, आरडी, डीडीएस व आइएमएस योजना के तहत निवेश किए थे। कई एफडीआर और आरडी परिपक्व हो चुकी है और कुछ परिपक्व होनी हैं। सम्पूर्ण निवेश राशि परिपक्व होने पर 95 लाख, 90 हजार 560 रुपए मिलने हैं।कुछ जमा योजनाओं के परिपक्व होने पर वह राशि लेने सोसायटी के कार्यालय पहुंची तो कर्मचारियों ने पहले टालमटोल की और फिर बहाने लगे। आखिरकार कर्मचारियों ने राशि का भुगतान करने में असमर्थता जता दी। अब ऑफिस बंद है।

जबकि निवेश करने के दौरान कर्मचारियों ने सम्पत्ति बेचकर भुगतान करने का विश्वास दिलाया था। राशि मांगने पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने जान से मारने की धमकियां भी दी। गौरतलब है कि गत दिनों संत रविदास नगर निवासी सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मचारी नंदकिशोर जटिया ने सोसायटी के खिलाफ महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। सोसायटी में उनके चौदह लाख रुपए अटके हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग