9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक दिवस: गांव में जगा रहे शिक्षा की अलख

- भारती संग्रहिता शिक्षा विकास संस्थान की पहल
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 05, 2021

शिक्षक दिवस: गांव में जगा रहे शिक्षा की अलख

शिक्षक दिवस: गांव में जगा रहे शिक्षा की अलख

जोधपुर।
भारती संग्रहिता शिक्षा विकास संस्थान ने शिक्षक दिवस पर गांव-गांव शिक्षा पहुंचाने की दिशा में नई पहल की शुरुआत की है। कोरोना काल में शिक्षा का स्तर उन्नत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र व कच्ची बस्ती के बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओंं को शिक्षा के प्रति रुचि जाग्रत करने व शिक्षा देने का कार्य शुरू किया है। संस्था अध्यक्ष भानुप्रिया भट्ट ने बताया कि मेघसालिया गांव व कच्ची बस्ती में नए शिक्षा केन्द्र शुरू किए गए है। कार्यक्रम संचालन सारिका ओझा ने किया। उल्लेखनीय है कि संस्था की ओर से गत 11 वर्षो से मात्र 1 रुपए में शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है।
--
शिक्षकों का सम्मान
रोटरी साक्षरता अभियान के तहत जोधपुर के सभी रोटरी क्लब ने सामूहिक रूप से शहर के 51 अध्यापकों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर लैवेंद्र सिंह राठौड ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के चयनित श्रेष्ठ 51 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग