9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती स्कूल में झगड़ गए शिक्षक, कर ली आपस में हाथापाई, दोनों एपीओ

बावड़ी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक स्कूल बीरड़ों भाकरों की ढाणी, केलावा कलां का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
Teachers quarreled in a moving school, they fought each other, both apos

चलती स्कूल में झगड़ गए शिक्षक, कर ली आपस में हाथापाई, दोनों एपीओ

जोधपुर. बावड़ी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक स्कूल बीरड़ों भाकरों की ढाणी, केलावा कलां में चार-पांच माह पहले झगड़ा करने वाले दो शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने एपीओ कर दिया है।

शिक्षा विभाग ने मामले की जांच रिपोर्ट के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा अभियान के पदेन जिला परियोजना समन्वयक प्रेमचंद सांखला ने प्रबोधक गोविंदसिंह मेहरू व पैराटीचर पप्पाराम को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बावड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया। बावड़ी के सीबीइओ मांगीलाल चौधरी ने बताया कि गत 30 मार्च को दोनों शिक्षकों ने स्कूल में झगड़ा किया और मुकदमा दर्ज भी कराया। शिक्षकों का आपस में आरोप था कि एक ने उसकी अंगुली तोड़ दी, दूसरे ने कहा कि उसका सिर अलमारी से टकरा गया। पैराटीचर का आरोप था कि वह बीएलओ ड्यूटी पर था, प्रबोधक ने उसकी छुट्टी लगा दी। पूरी स्कूल में दो ही शिक्षक कार्यरत थे। चौधरी ने बताया कि स्कूल में अन्य शिक्षक कार्यव्यवस्थार्थ लगाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग