9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेमौसम खराब हुई फसलों का जायजा लेने पहुंची टीमें

नौसर. नवंबर माह की 13 से 15 नवंबर के बीच हुई बेमौसम बारिश के दौरान दर्जनों गांवों के किसानों की खेतों में पड़ी फसल नष्ट हो गई थी।
less than 1 minute read
Google source verification
team reach in filed

team reach in filed

नौसर. नवंबर माह की 13 से 15 नवंबर के बीच हुई बेमौसम बारिश के दौरान दर्जनों गांवों के किसानों की खेतों में पड़ी फसल नष्ट हो गई थी। किसानों से बीमा कंपनी ने ऑनलाइन व कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से खराबे की रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए। जिसके मध्येनजर हजारों की तादाद में किसानों ने उचित मुआवजे के आवेदन संबंधित बीमा कंपनी के नाम जमा करवा दिए। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कृषि विभाग व बीमा कंपनी के अधिकारी अब गांवों में फसल खराबे के आंकलन के लिए लगे है। इसी कार्रवाई में रविवार को शिवनगर, सांवता, मोटाणियानगर, लाखेटा, जाटों की ढाणी, हनुमानसागर, कड़वां, निंबो का तालाब आदि गांवों में खराबे का आंकलन किया गया। किसान जगदीशराम बांगड़वा ने बताया कि क्षेत्र में अधिकतर मूंगफली की फसल में ६० प्रतिशत के आसपास खराबा हुआ है। इस दौरान कृषि विभाग के रामनिवास चौधरी सहित कई किसान मौजूद थे। निसं

फलोदी. बेमौसम बारिश से खरीफ की फसलों में हुए खराबे का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग व बीमा कम्पनी द्वारा संयुक्त सर्वे शुरू किया गया है। कृषि पर्यवेक्षक रामदेव मेघवाल, पटवारी मुखत्यार खान, बीमा कम्पनी के सर्वेयर निर्मल वैष्णव की टीम ने कुण्डल, बैंगटीखुर्द, बैंगटीकलां आदि क्षेत्रों का दौरा कर फसल खराबे का सर्वे किया। उन्होंने इस दौरान जिला परिषद सदस्य जेठाराम मेघवाल, सरपंच रहमतुल्ला (बैंगटी), स्वरूपीदवी (कुण्डल) से मिलकर फसलों में हुए खराबे का जायजा लिया। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग