9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदर्स डे स्पेशल: बेटी बीमारी हुई तो मरीजों के सैंपल लेते आंसू आ गए

Jodhpur covid-19 - मरीजों का कोरोना सैंपल लेती है सुरक्षा
less than 1 minute read
Google source verification
मदर्स डे स्पेशल: बेटी बीमारी हुई तो मरीजों के सैंपल लेते आंसू आ गए

मदर्स डे स्पेशल: बेटी बीमारी हुई तो मरीजों के सैंपल लेते आंसू आ गए

जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्निशियन सुरक्षा भाटी पिछले एक साल से कोरोना डयूटी कर रही है। दो बेटियों की मां सुरक्षा की एक बेटी की शादी हो चुकी है और दूसरी 12वीं अध्ययनरत है। पति विजय सिंह भाटी का देहांत हो गया था। वर्तमान में एमडीएम अस्पताल के सैंपल कलेक्शन सेंटर पर उनकी ड्यूटी लगी हुई है। सुरक्षा बताती है कि डेढ़ महीने पहले ड्यूटी के दौरान उनकी बेटी दिव्यांशी बीमार हो गई थी। अकेली बेटी को घर पर छोडकर ड्यूटी पर आने का मन नहीं हुआ, फिर भी भारी मन से अस्पताल पहुंची। उस समय मरीजों के नाक व गले से नमूने लेते समय आंखों में आंसू आ गए। सोच रही थी कि कहीं बेटी को कोविड तो नहीं हो गया। बडी बेटी महिमा ने ससुराल से आकर दिव्यांशी की देखभाल की, तब अस्पताल में पूरी ड्यूटी दे पाई। दो दिन बेटी को सुरक्षा ने स्वयं ही इलाज किया तो तीसरे दिन कोविड टेस्ट की नौबत ही नहीं आई। तब जाकर जान में जान आई। सुरक्षा ने बताया कि पिछले साल ईरान से एयरलिफ्ट करके जैसलमेर लाए गए भारतीयों के नमूने लेने के लिए भी वह जैसलमेर थी। कड़ी ड्यूटी करने के बावजूद वह खुश है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग