9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SKILL DEVELOPMENT—कौशल प्रशिक्षण से होगा तकनीकी विकास

- कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 20, 2020

SKILL DEVELOPMENT---कौशल प्रशिक्षण से होगा तकनीकी विकास

SKILL DEVELOPMENT---कौशल प्रशिक्षण से होगा तकनीकी विकास

जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) की ओर से जिला उद्योग केंद्र की आर्ट मेटल वेयर क्राफ्ट क्लस्टर योजना के अंतर्गत शुक्रवार को अर्बन हाट में 15 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे बैच का उद्घाटन हुआ। समारोह में अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक एवं महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने आर्ट मेटल वेयर क्लस्टर के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इपीसीएच के सीओए मेंबर हंसराज बाहेती ने बताया कि कौशल प्रशिक्षण से हस्तशिल्पियों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और व्यवसाय में सफ लता मिलेगी। कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प जोधपुर के सहायक निदेशक किरण वीएन ने हस्तशिल्पियों को बताया कि हस्तशिल्पों का निर्यात के क्षेत्र में विस्तार करना ही इपीसीएच, जिला उद्योग केंद्र व कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प का प्रमुख उद्देश्य है । समारोह में निर्यातक सुनील शर्मा सहित अनेक हस्तशिल्पी उपस्थित थे। अंत में इपीसीएच के जोधपुर प्रतिनिधि गोपाल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग