9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ में लगातार दूसरे दिन गिरा तापमान

माउंट आबू में पारा 7.4 डिग्री  
less than 1 minute read
Google source verification
weather in rajasthan

जोधपुर. मौसमी परिस्थितियों में बदलाव से लगातार दूसरे दिन मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आई, जिससे सुबह-शाम सर्दी का अहसास कुछ बढ़ गया। माउंट आबू मे तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्का उतार चढ़ाव बना रहेगा।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा। दो दिन में तापमान में करीब ढाई डिग्री की गिरावट आई। पारा लुढकऩे से सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी रही। देर सुबह तक मौसम में ठण्डक घुली रही। तीखी धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़त शुरू हुई। छाया में हल्की सर्दी का अहसास हो रहा था। दिन में तापमान 32 डिग्री रहा। अंधेरा गहराने के बाद मौसम फिर से ठण्डा होने लग गया। रात्रिकालीन ड्यूटी पर घर से निकलने वाले और देर रात रेल व बस से जोधपुर पहुंचने वाले यात्रियों को सर्दी से बचाव का इंतजाम करना पड़ा। रात को गर्म कपड़े पहनने पड़े। ग्रामीण हिस्सों में तुलनात्मक अधिक सर्दी रही।
जैसलमेर में रात का तापमान 15.2 डिग्री रहा। दिन का तापमान 30.2 डिग्री से ऊपर नहीं गया। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 18.6 व अधिकतम 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग