9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारे ने लगाई छलांग

- पारा फि र 40 डिग्री के करीब- आज तापमान में होगी बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Google source verification
Temperature increased in Jodhpur

पारे ने लगाई छलांग

जोधपुर. मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगला सप्ताह गर्मी भरा रहेगा। गौरतलब है कि करीब छह दिन पहले अंधड़ के साथ हुई बारिश से करीब दस डिग्री तक पारा लुढक़ा था, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी।
जोधपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह मौसम सामान्य बना रहा। धूप निकलने के बाद तपिश में बढ़ोतरी होती गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई दिनों बाद तापमान के 35 डिग्री के पार पहुंचने से शहरवासियों ने गर्मी का अनुभव किया। शाम को भी मौसम में तपिश बनी रही। बाड़मेर में रात का तापमान 24.6 और दिन का 39.9 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 23.8 और अधिकतम 39.3 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग