9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों की आवाजाही से सर्दी से राहत

दिन का तापमान 30 डिग्री के पास पहुंचा, दो दिन और रहेगा बादलों का मौसम
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur

बादलों की आवाजाही से सर्दी से राहत

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से थार के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। नमी अधिक होने से दिन में कुछ हिस्सों में पारा 30 डिग्री के पास पहुंच गया। दिन में सर्दी से काफी राहत थी। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के साथ नमी अधिक होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। एेसा मौसम दो दिन तक बना रहेगा। गुरुवार से आसमान साफ होने के बाद पारा लुढक़ने का पूर्वानुमान है। सूर्यनगरी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले करीब 3 डिग्री उछलकर 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज बयार चलने से सर्दी का असर बना रहा। दिन चढऩे के साथ सूरज भी निकल आया और आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही शुरू हो गई। बादलों की रेलमपेल के चलते दोपहर में तापमान 28.9 डिग्री पर आ गया, जो कल के मुकाबले करीब 5 डिग्री अधिक था। दिन भर सर्दी से काफी राहत थी। दोपहर में तो गर्म कपड़ों में चुभन महसूस होने लग गई। शाम ढलने के बाद सर्दी का हल्का असर शुरू हुआ, लेकिन तेज जाड़े से आराम था। जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान ९.३ डिग्री और अधिकतम २६.४ डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का पारा १०.८ और दिन का २९.२ डिग्री रहा। माउंट आबू में पारा ५.२ डिग्री रहा। मौसम विभाग जोधपुर के प्रभारी अमरसिंह राठौड़ के अनुसार 2 दिन तक बादलों का मौसम बना रहेगा

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग